FeaturedJamshedpurJharkhand

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बागबेड़ा में शोभायात्रा निकाली गई

जमशेदपुर। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जमशेदपुर में दर्जनों कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर कार सेवक स्वर्गीय विनोद कुमार तिवारी की याद में राम मंदिर अयोध्या के उद्घाटन के मौके पर जिला भाजपा नेता सुबोध झा के द्वारा कर सेवक विनोद तिवारी के चित्र पर फूलों की माला चढ़कर जय श्री राम का उद्घोष करवाऐ। और उनके दोनों पुत्र को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद शोभा यात्रा बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 4 स्थित स्वर्गीय विनोद तिवारी के आवास से शुरू होकर यह शोभायात्रा दुर्गा पूजा मैदान और पूर्व निर्धारित गंतव्य रामनगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची।

भजन और गाजे बाजे के साथ निकाली।.इस भक्तिमय शोभा यात्रा में स्वर्गीय विनोद तिवारी के परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इनमें मुख्य रूप से स्थानीय जिला पार्षद कविता परमार, स्वर्गीय विनोद तिवारी के निवास पर राम मन्दिर आन्दोलन से जुड़े कार सेवक सुबोध झा,दीपक शर्मा,रमेश कुमार, देव कुमार, कृष्ण गुप्ता, रामकंडेय मिश्रा, शशि मिश्रा, कपिल शर्मा, को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में बागबेड़ा मध्य की मुखिया उमा मुंडा, राजकुमार गौड़, झरना मिश्रा, उप मुखिया संतोष ठाकुर, प्रकाश शर्मा, अनिल सिंह, सीमा पांडे, सोनम सिंह, आशा देवी, कुमुद शर्मा, समेत पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा राजू सिंह उप मुखिया संतोष ठाकुर वार्ड सदस्य सीमा पांडे आशा देवी सुनीता शर्मा सोनम सिंह भी भी इस शोभा यात्रा में शामिल रही. बताते चले की स्वर्गीय विनोद तिवारी लंबे समय तक हिंदूवादी संगठनों से जुड़े रहे. वे विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री के अलावे बजरंग दल के सिंहभूम क्षेत्र संयोजक रहे. अपनी मृत्यु से पूर्व वे स्थानीय पार्वती घाट पर बातौर मैनेजर के रूप में कार्यरत थे. वर्ष 1992, 6 दिसंबर को जमशेदपुर से हिस्सा लेने वाले चुनिंदा कार सेवकों में वे शामिल रहे. शोभा यात्रा से पूर्व स्वर्गीय विनोद तिवारी के आवास पर उनके चित्र पर कार्य सेवक तक माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही स्वर्गीय तिवारी के दोनों पुत्र राम भोले और श्याम भोला को कर सेवक सुबोध झा भाजपा नेता द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । वहीं स्वर्गीय तिवारी की धर्मपत्नी सरिता देवी को जिला पार्षद कविता परमार ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. उसके बाद सुबोध झा राम भक्तों की टोली को लिकर आगे बढ़े। शोभा यात्रा में गाजे. बाजे और भजन कीर्तन के साथ आरंभ हुआ. इस मौके पर राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कार सेवकों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. अंत में शोभायात्रा रामनगर के हनुमान मंदिर में पहुंचकर 111 दीप प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा का पाठ कर महा आरती कर कार्यक्रम में आए सभी राम भक्तों को प्रसाद देकर कार्यक्रम को समापन कराया गया।

Related Articles

Back to top button