FeaturedJamshedpurJharkhandNational

अमायरा फैशन स्टूडियो की आठवी वर्षगांठ पर मृणाल सावा की बहुचर्चित किताब का हुआ अनावरण

सात वर्षों में ही डिज़ायनर पसंद महिलाओं की पहली पसंद बना

जमशेदपुर : सर्किट हाउस एरिया मेन रोड (पेट्रोल पंप से पहले) स्थित लेडीज डिजाइनर परिधानों की शोरूम अमायरा फैशन स्टूडियो की आज आठवी वर्षगांठ मनाई गयी। इस अवसर पर उभरती लेखिका, मशहूर फैशन डिजाइनर, भारत की मशहूर बॉडी पोजिटिव अपैरल एवं स्टाइलिस्ट मृणाल सावा की बहुचर्चित किताब ‘हर महिला मूलतः अपने आप मे खूबसूरत है’ का लोकार्पण भी किया गया। उक्त पुस्तक को कुछ ही दिनों पहले सिने तारिका पूनम सिन्हा (पत्नी शत्रुघ्न सिन्हा) ने मुंबई मे लोकार्पण किया था। पुस्तक मे मृणाल सावा ने महिलाओं के सौंदर्य और आत्म मूल्य जिसमे प्रत्येक महिला अपने आप मे परिपूर्ण है के नये दृश्टिकोण प्रस्तुत किये है।

अमायरा के प्रोपराइटर मृणाल सावा ने बताया कि अमायरा लेडीज परिधानों की डिजाइनर रेडीमेड एवं कपड़ो की श्रृंखला है। जिसे सात वर्षों से भी अधिक समय पहले स्थापना की गयी और आज यह शोरूम ना केवल जमशेदपुर बल्कि आस पास के डिजाइनर पसंद महिलाओं के जुबान पर छा गया है। मृणाल शावा जिन्हे लेडीज परिधानों की डिजाइनर कपड़े बनाने की 20 वर्षों से भी अधिक समय का अनुभव है, ने बताते हुए कहा कि हमारे शोरूम् की सभी परिधानों की डिज़ाइने अलग अलग है। इन परिधानों को बनाते समय वस्त्रों की गुणवत्ता, सिलाई की गुणवत्ता एवं इसमे प्रयोग होने वाले सभी सामानों की गुणवत्ता को मैं खुद एक – एक कर चुनती हूं, तब जा कर यह डिजाइनर परिधान तैयार किये जाते है। यहाँ शादी से लेकर अन्य त्योहारों एवं पार्टीज के लिए भी डिजाइनर परिधान उपलब्ध है, जिन्हे देख कर कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाता है। उक्त वर्षगांठ के आयोजन पर शहर के गणमान्य लोगों के अलावा सावा परिवार भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button