FeaturedJamshedpurJharkhand

लौहनगरी जमशेदपुर में गोल्ड्स जिम के युवाओं ने मनाया धोनी का 41वां जन्मदिन

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा - झारखंड की शान हैं धोनी उनके जैसा कोई और नही।


जमशेदपुर। क्रिकेट के जादूगर और भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को 41 वर्ष के हो गए हैं, उनके जन्मदिन पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। लौहनगरी जमशेदपुर में भी कैप्टन कूल एमएस धोनी के फैन्स ने पूरे उत्साह से उनका जन्मदिन मनाया। गुरुवार को बिस्टुपुर स्थित गोल्ड्स जिम में युवाओं ने केक काटकर झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व विधायक एवं जेएससीए के आजीवन सदस्य कुणाल षाड़ंगी भी मौजद थे। इस दौरान उपस्थितजनों ने ‘माही’ के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर धोनी के जीवन परिचय पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि धोनी जैसा कोई नहीं। कुणाल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी वह नाम है जिन्होंने अपने प्रदर्शन के बल पर भारतीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई। भारतीय टीम को एक अलग मुकाम तक पहुंचाया। उन्हें धोनी को कुशल रणनीतिकार बताते हुए कहा कि विपक्षी टीम को कैसे मात देना है शायद ही उनसे बेहतर कोई जानता हो। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया और अपने फैन्स को आनंद के अनगिनत यादगार पल दिए हैं। कहा कि यूं ही नहीं एमएस धोनी की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में होती है। अपने क्रिकेट करियर में धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कपिल देव के बाद धोनी दूसरे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। सदियों में कभी-कभी ही इस धरती पर कोई ऐसा क्रिक्रेटर जन्म लेता है और हम सभी खुशनसीब हैं जो माही हमारे राज्य झारखंड के हैं। ज्ञात हो कि महेंद्र सिंह धोनी पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के अच्छे दोस्तों में से एक हैं। धोनी के जन्मदिन पर लौहनगरी समेत पूरे झारखंड और देश-दुनिया में धोनी को चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनके कृतिमान और उनके साथ की तस्वीरे शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान अमिश मेहता, नवीन फ्रांसिस, सोनू सिंह, डॉ आनंद पांडेय, रोमी साहू, भाव्या कामिनी व अन्य मौजद थे।

Related Articles

Back to top button