Uncategorized

साकची गोलचक्कर पर विश्व आदिवासी दिवस पर शाम 5:00 बजे मानव श्रृंखला और प्रदर्शन का आयोजन

जमशेदपुर। आज शाम 5 बजे साकची स्तिथ बिरसा मुंडा गोल चक्कर में मानव शृंखल तथा प्रदर्शन 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस एवम भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर आप सभी संग्रामी साथियों को क्रांतिकारी अभिनंदन सह हुल जोहार ।आज पूरे दुनिया में आदिवासियों के जल,जंगल,जमीन, भाषा,संस्कृति,पारंपरिक रूढ़ी,संग्राम, वीरगाथा एवम मानवाधिकार के सवाल पर मांग, प्रदर्शन,मानव श्रीखंल, सेमिनार,विचारगोष्ठी, चर्चाएं होगी।झारखंड के लिए भी आज का दिन विशेष महत्व रखता है।आज हमे इस दिन को झारखंड के आदिवासियों के लुप्तप्राय दो भाषाएं मुंडारी एवम भूमिज भाषा का संरक्षण एवम संवर्धन के लिए आवाज उठाने तथा सभी सक्षम सरकारी विभागों का ध्यान आकर्षण कराना चाहिए।हम इस पर एक जोरदार मांग कर सकते है की कोल्हान विश्वविद्यालय में लुप्तप्राय आदिवासी भाषाओं का संरक्षण एवम संवर्धन के लिए एक अलग से विभाग खोला जाय।साथ ही साथ हम इस ओर भी सरकार का ध्यानाकर्षित कर सकते है की कोरोना महामारी के कारण विगत मार्च 2019 के लॉक डाउन से अभी तक का लॉक डाउन में झारखंड के आदिवासियों के रोजी,रोटी,खान, पान,रहन,सहनपर पड़नेवाले दुष्प्रभाव पर आंकलन हो तथा एक सठीक योजना तैयार कर आदिवासियों को राहत पैकेज दिया जाय ताकि उनके जीवन स्तर में भयावह गिरावट न हो।इसके आलावा आज हमलोग मांग करे की झारखंड के कारागारों में छोटे मोटे जुल्म तथा फर्जी मुकदमों में बंदी बनाए गए आदिवासियों को रिहा किया जाय।
दोस्तो,आज हमारे देश के लिए और एक महत्वपूर्ण दिन है।आज का दिन पूरे देश में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाया जाता है। भारत भारत छोड़ो आंदोलन को ‘अगस्त क्रांति’ के नाम से भी जाना जाता है। इस आंदोलन का लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्‍य को समाप्त करना था। यह आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान काकोरी कांड के ठीक सत्रह साल बाद 9 अगस्त, 1942 को आरंभ हुआ था। कई दशकों का त्याग और वालीदान के उपरांत मिला देश का आजादी को पुनः गुलामी से बचाने के लिए पूरे देश भर में आज संयुक्त किसान मोर्चा आह्वान किया की देशी विदेशी बड़े कारपोरेट परस्त फाशिष्ट केंद्र के भाजपा सरकार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन को सफल बनाना है।

हमारी मांगे:

कारपोरेट हित में बने किसान – मजदूर विरोधी तीन कृषि कानून एवम श्रम कोड को वापस लो।

कृषि उत्पाद का नुन्यतम मूल्य सुनिश्चित करो।

खेतीपरख जल संसाधन एवम सिंचाई का वेवस्था करो।

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाओ।

मंहगाई पर रोक लगाओ।

नए प्रदूषण कानून रद्द करो।

जाति आधारित जनगणना प्रारंभ करो।
आइए उपरोक्त मांग पर हम आवाज बुलंद करें।
हुल जोहार के साथ।
झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन(JKMU)

Related Articles

Back to top button