FeaturedGiridihJharkhand

अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का सम्मेलन गिरिडीह में संपन्न, कर्मचारी नेताओं ने हेमंत सरकार के साथ आईएएस अधिकारियों को जमकर कोशा

गिरिडीह;अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का पांचवा राज्य सम्मेलन रविवार को गिरिडीह में संपन्न हुआ। इस दौरान राज्य सम्मेलन में गिरिडीह समेत राज्य भर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मलेन की शुरुवात दीप जलाकर किया गया। जबकि सम्मेलन में राज्य अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, सचेतक उमेश पांडेय, गिरिडीह से अशोक सिंह, अशोक सिंह नयन, मुकेतश्वर प्रसाद समेत कई कर्मचारी नेताओं ने हिस्सा लिया। मौके पर राज्य अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने कहा की इस वक्त राज्य में कर्मचारियों की हालत सबसे खराब है। सरकार तो दूर आईएएस अधिकारी तक कर्मियों के परेशानी को दूर करना जरूरी नहीं समझ रहे है। हेमंत सरकार में अधिकारियों का मनोबल इतना बढ़ गया है की वो कर्मियों की आवाज सुनना नही चाहते। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं लिपिकों का ग्रेड पे, जिसमे कोई सुधार राज्य के आईएएस अधिकारी और कुछ मंत्रियों के कारण नही हो रहा है। सरकार में बैठे अनपढ़ मंत्रियों को राज्य के आईएएस गलत नियम बताकर ग्रेड पे में सुधार तक नही होने देना चाहते। राज्य अध्यक्ष ने कहा की इसे भी बड़ी परेशानी जनसेवकों से जुड़ा हुआ है, जिनके ग्रेड पे में सुधार के नाम पर राज्य सरकार सिर्फ आश्वासनों की घुट्टी पिलाए जा रही है। इस दौरान सम्मलेन को कई और कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। तो गिरिडीह के कर्मचारी नेताओं ने भी सरकार और आईएएस अधिकारी को जमकर कोशा। सम्मेलन में कुमुद सिन्हा, मनोरंजन कुमार, चीकू साहू, अमर सिन्हा समेत कई कर्मचारी नेता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button