FeaturedJamshedpurJharkhand

अदम्य चेतना फाउंडेशन ने बैंगलोर आने वाले जमशेदपुर सहित झारखंड वासियों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

बोले कुणाल- बन रही कार्ययोजना, बहुत जल्द सामने आएगा पूरा स्वरुप

जमशेदपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय अनंत कुमार की पत्नी एवं पुत्री द्वारा संचालित विख्यात सामाजिक संस्था अदम्य चेतना फाउंडेशन ने जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड वासियों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। बैंगलोर में अदम्य चेतना फाउंडेशन के आमंत्रण पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक एवं भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने संस्था के सदस्यों के संग बैठक की। इस दौरान संस्था की चेयरपर्सन डॉ. तेजस्विनी अनंत कुमार, उनकी पुत्री अधिवक्ता ऐश्वर्या अनंत कुमार समेत प्रशासन, अस्पताल एवं शिक्षा जगत से जुड़े दर्जनों लोग शामिल हुए। बैठक में हुई काफी सकारात्मक चर्चा में कुणाल षाड़ंगी ने बैंगलोर आने वाले झारखंड वासियों के त्वरित मदद हेतु संस्था अदम्य चेतना फाउंडेशन के समक्ष प्रस्ताव रखा। जिसे फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने स्वीकार करते हुए विस्तृत कार्य योजना बनाने की बात कही। अदम्य चेतना फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने कहा कि जमशेदपुर की संस्था नाम्या फाउंडेशन के साथ एक ध्येय को लेकर संयुक्त रूप से काम करने पर निश्चित ही जरूरतमंद लोगों तक आसानी से पहुंचकर मदद की जा सकेगी। इस संबंध में कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि जमशेदपुर एवं झारखंड के विभिन्न स्थानों से लोग प्रतिदिन नौकरी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य कार्यों के लिए बैंगलोर आते हैं। इनमें कई लोग नई जगह होने के कारण कई समस्याओं का सामना करते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों के लिए नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं अदम्य चेतना फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर त्वरित मदद की कार्ययोजना बनाई जा रही है। बहुत जल्द झारखंड से बैंगलोर आने वाले लोगों की किसी भी प्रकार की समस्या या जरूरत पड़ने पर उनकी मदद का पूरा स्वरूप सामने आएगा। जिससे किसी भी आपात स्थिति में जरुरतमंद तक त्वरित मदद पहुंचाई जा सके।

ज्ञात हो कि अदम्य चेतना एक गैर-लाभकारी संगठन है जो 1997 सअन्ना-अक्षरा-आरोग्य-प्रकृति-संस्कृतिखाद्य-शिक्षा-स्वास्थ्य-प्रकृति-संस्कृति) के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी तेजी से काम कर रही है। अदम्य चेतना फाउंडेशन को 2021 में मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के लिए राज्योस्तव एवं कई अन्य पुरस्कार मिले हैं।

Related Articles

Back to top button