FeaturedJamshedpur

अंसार खान ने मानगो में चलाया कांग्रेस का सदस्यता अभियान

जमशेदपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष विजय खा के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी का बुथवार सदस्ता अभियान जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र में आज तीसरे दिन बुथवार सदस्यता अभियान घर-घर पर जाकर चलाया गया। जिसमें लोगों से कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने का अनुरोध किया गया । जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने सदस्यता फार्म भरा एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किया।जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा उन्हें सदस्यता रसीद भी प्रदान किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने बताया कि यह सदस्यता अभियान बुथवार चलाया जा रहा है साथ ही सदस्य बनने वाले व्यक्ति से सदस्यता शुल्क ₹5 भी जमा लिया जा रहा है। लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।आज बुथ संख्या (302) (303) (276) एवं(243) में सदस्यता चलाया गया। अंसार खान ने कहा शाम 5:30 बजे तक जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यालय तिलक पुस्तकालय में सभी फॉर्म को जमा करना है।।यह सदस्य अभियान चलता रहेगा । सदस्यता अभियान में मोहम्मद आफताब, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद आकिब ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button