FeaturedJamshedpurJharkhand

अंसार खान ने मानगो फ्लाईओवर का टेंडर निकाले जाने की खुशी में लड्डू वितरण किया

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के प्रयास से मानगो फ्लाईओवर का टेंडर निकलने की खुशी में मानगो चौक और मानगो मार्केट में लड्डू वितरण किया गया। मौलाना अंसार खान ने लोगों को बताया झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के प्रयास से मानगो फ्लाईओवर जो बनने जा रहा है यह हमारे मंत्री बन्ना गुप्ता की देन है। और यह फ्लाईओवर शहर में पहला होगा।इससे पहले झारखंड में बीजेपी सरकार के तीन मुख्यमंत्री होने के बावजूद फ्लाईओवर का काम नहीं कर सके।जिसमें जमशेदपुर से दो मुख्यमंत्री थे। अर्जुन मुंडा और रघुवर दास जो इस काम को नहीं करा सके। इस फ्लाईओवर बनने के बाद लोगों को जाम से निजात मिलेगी। जाम से हमेशा लड़कों के स्कूल और कॉलेज जाने में हमेशा परेशानी हुआ करती थी। टेंडर निकलने के बाद शहर वासियों के चेहरे पर मुस्कान है। लड्डू वितरण करने में रेशमी निगार,जिला महासचिव अशोक सिंह क्रांतिकारी, मोहम्मद शमसी, मोहम्मद आदिल खान, मोहम्मद अली इमाम, मोहम्मद नूर आलम, मोहम्मद बाबू, मोहम्मद नूरजमा, मोहम्मद साकिब आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button