FeaturedJamshedpurJharkhand

अंसार खान ने कांग्रेस पार्टी के 400 सदस्य बनाकर बुक को तिलक पुस्तकालय में प्रभारी आजाद को सौंप दिया

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कमेटी के प्रदेश सचिव मौलाना अंसार खान ने सदस्यता अभियान की (16) बुके यानी (400) सदस्य बनाया। सूची को खान ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय तिलक पुस्तकालय में वरीय जिला उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद को सौंपा दिया अंसार खान ने कहा आज के बाद डिजिटल सदस्य अभियान चलाने का काम करूंगा, और मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय खान के निर्देश अनुसार कांग्रेस पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। बुक जमा करते समय मुन्ना सिंह सेवादल, संजय झा सनंत, सुदर्शन तिवारी, केके शुक्ला, बृजेंद्र तिवारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button