FeaturedJamshedpur

अंधाधुंध फायरिंग से दहला बागबेड़ा क्षेत्र, सिटी एस. पी पहुंचे घटनास्थल, विहिप अध्यक्ष संजय सिंह को मारी गोली

सेन्हा भाटाचार्य
जमशेदपुर;सुबह के वक्त बागबेड़ा प्रखंड के विहिप अध्यक्ष बबलू सिंह को उनके निवास स्थान के निकट अपराधियों ने गोली मारी इस दौरान कई राउंड गोलियां चली जहां घटनास्थल पर पुलिस ने पांच खोखे बरामद किए हैं मिली जानकारी के अनुसार बबलू सिंह के दोनों पैरों में और पीठ में गोली लगी है जिन का इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है, घटना की जानकारी मिलते ही जिले के सिटी एस.पी सुभाष चंद्र जाट एवम अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए जिले के सिटी एस.पी सुभाष चंद्र जाट ने कहा घटना के पीछे मुख्य कारण क्या है इसकी जांच की जा रही है दो तीन लोगों ने मिल कर घटना को अंजाम दिया है उन्होंने बताया एक गिरोह द्वारा क्षेत्र में कई अवैध धंधे संचालित है जिसकी जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है वे सभी कई बार जेल जा चुके हैं और उन पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं दूसरी तरफ बबलू सिंह के संबंध में उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से संदिग्ध परिस्थिति में बबलू को देखा गया है हालांकि उन्होंने इन सब मामलों में जांच की बात कहते हुए कहा कि बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी हो जाएगी साथ ही घटना के पीछे क्या कुछ मुख्य कारण हैं यह भी सामने आ जाएगा।

Related Articles

Back to top button