FeaturedJamshedpurJharkhandNational

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

चाईबासा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में दिनांक 8 मार्च 2024 को सदर प्रखंड के सिकुड़ साईं में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस सिविर में उपस्थित महिलाओं को विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी जैसे डायन प्रथा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले निशुल्क विधिक सेवा की जानकारी देते हुए 9 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी गई इससे मिलने वाले सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। अंत में उपस्थित महिलाओं को 8 मार्च 1911 से प्रारंभ हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बताते हुए यह भी बताया गया कि यह दिवस प्रतिवर्ष एक नई थीम के साथ मनाया जाता है और इस वर्ष की थीम है “महिलाओं में निवेश प्रगति में तेजी”इसका उद्देश्य यह है कि हमारे विश्व के महिलाओं को प्रगति की ओर ले चलना। इस कार्यक्रम को आशिमा चटर्जी और सुमन गोप के द्वारा संचालित किया गया।

Related Articles

Back to top button