FeaturedJamshedpurJharkhandRanchi

अंतराष्ट्रीय महिला काव्य मंच पूर्वी सिंहभूम की गोष्ठी आयोजित

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की पू. सिहभूंम इकाई की गोष्ठी संस्थापक नरेश नाज के संज्ञान में शानिवार को ऑनलाइन आयोजित किया गया। यह जमशेदपुर इकाई की कार्यकारिणी के गठन के बाद की सातवीं मासिक गोष्ठी रही।

हम सबों के लिए सबसे ज्यादा खुशी का अवसर रहा। महिला काव्य मंच की मुख्य अतिथि डाक्टर सुरिंदर नीलम कौर उपस्थित थी। इनके शब्दों से क्षणिकाओं से गोष्ठी गौरवपूर्ण सीमा तक पहुंचने में सफल रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध कवयित्री मोना बग्गा ने मंच को अपनी रचनाओं से सुगंधित कर दिया। जमशेदपुर इकाई की अध्यक्षा अंकिता सिन्हा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कवयित्री राँची से खुशबू बनवाल सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। शोभा किरन इनायत के बेहतरीन संचालन में कार्यक्रम को नयी ऊंचाई प्रदान की।

कार्यक्रम में शिप्रा जी विंध्यवासिनी तिवारी बिन्नी, पूनम शर्मा स्नेहिल, शोभा, सुनिता बेदी काव्य धारा का प्रवाह निरंतर गीत, गज़लों, क्षणिकाओं, मुक्त छंद,दोहे के रूप में पूरे 1.30 घंटे तक चलता रहा।सभी सदस्यों की सक्रियता उनकी जीवटता,और मंच को निरंतर आगे ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दिन ब दिन सच होता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button