ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

गोलमुरी प्रखंड में 3000 कांग्रेस का सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित : मौलाना अंसार खान

जमशेदपुर । शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय खान एवम झारखंड राज्य राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस के सदस्यता प्रभारी मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में नामदा बस्ती गुरुद्वारा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस की सह प्रभारी सुमित्रा पांडा शामिल हुईं। साथ ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश चौधरी, सरदार गुरदीप सिंह, एसआरके कमलेश, सरायकेला जिला महिला कांग्रेस की महासचिव रुकैया खातून, कोसर परवीन, गुड़िया परवीन, अरशद खान , गुलशेर आदि ने कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनाने में सहयोग किया। नामदा बस्ती के स्थानीय लोग कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र सिंह, बलराज सिंह, राजवीर सिंह, एचके चौबे, ने सहयोग किया।
इस अवसर पर मौलाना अंसार खान ने कहा कि गोलमुरी प्रखंड में लगभग 3000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए डोर टू डोर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्यता दिलाने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनके टीम और गोलमुरी के कांग्रेसियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button