FeaturedJamshedpurJharkhandNational

नामदा बस्ती स्त्री सत्संग सभा ने सरदार शैलेंद्र सिंह को सम्मानित किया

जमशेदपुर। भारत सरकार के केंद्रीय उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे के कर कमलो से एमडीएमसी हाल संसद मार्ग नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर सैलूट तिरंगा द्वारा आयोजित अटल तिरंगा सम्मान समारोह से झारखंड के समाज सेवा में अमूल योगदान देने के लिए अटल तिरंगा सम्मान अवार्ड लेकर सरदार शैलेंद्र सिंह के जमशेदपुर पहुंचने पर नामदा बस्ती स्त्री सत्संग सभा द्वारा सरदार शैलेंद्र सिंह के आवास पर जाकर नामदा बस्ती की समूह साथ संगत की ओर से शाल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया और खुशी प्रकट की गई। साथ ही झारखंड के लिए बड़े गौरव की बात बताई गई
इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने समूह साथ संगत के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने के लिए अटल बिहारी वाजपेई जैसे महान शख्सियत की स्मृति में दिए जाने वाले अटल तिरंगा सम्मान अवार्ड को पाना मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए बहुत गौरव की बात है उन्होंने अपने इस अवार्ड को झारखंड खासकर जमशेदपुर जुगसलाई के नागरिकों को समर्पित किया। इस मौके पर नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं के साथ विशेष रूप से सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैंन कमलजीत कौर प्रधान बलविंदर कौर महासचिव जसबीर कौर कैशियर आशा कौर महेंद्र कौर यस कौर बेबी जसपाल कौर आदि कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button