FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखण्ड के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्र ,और न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिल चौधरी का राजेश शुक्ल ने किया स्वागत

जमशेदपुर । झारखंड के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार मिश्र तथा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अनिल कुमार चौधरी जमशेदपुर उत्कल एसोसिएशन द्वारा आयोजित उत्कल दिवस समारोह में भाग लेने आज जमशेदपुर पहुचे। जमशेदपुर परिसदन में पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार मिश्र, झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल , पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव, वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री प्रभात कुमार और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने परिसदन में झारखंड के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार मिश्र और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अनिल कुमार चौधरी को शाल ओढ़ाकर झारखंड के अधिवक्ताओं की तरफ से अभिनंदित किया। श्री शुक्ल ने झारखंड के मुख्य न्यायाधिपति से अधिवक्ताओं की समस्याओं से भी अवगत भी कराया।

Related Articles

Back to top button