FeaturedJamshedpurJharkhand

बहरागोड़ा प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक आयोजित

बहरागोड़ा। प्रखंड सभागार बहरागोड़ा में प्रखंड प्रमुख श्रीमती सुषमा मुर्मू सोरेन के अध्यक्षता में पंचायत समिति का बैठक किया गया। जिसमें उपस्थित सभी विभाग के पदाधिकारी द्वारा अपने विभाग के द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही पंचायत समिति का स्थायी समिति का गठन किया गया। जिसमें कुल आठ प्रकार के स्थायी समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष एवं सचिव का चयन किया गया। सामान्य प्नशासन समिति का अध्यक्ष्य प्रखंड प्रमुख श्रीमती सुषमा मुर्मू सोरेन को चयन किया गया। कृषि एवं उद्योग समिति झरना नायेक अध्यक्ष चयन किया गया, स्वास्थ एवं शिक्षा समिति का अध्यक्ष प्रखंड उप प्रमुख श्री मनोरंजन होता का चयन किया गया। वित्त अंकेक्षण तथा योजना एवं विकास समिति का अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मुर्मू सोरेन, सहकारिता समिति का अध्यक्ष श्रीमती सोनालिका दास, महिला षिषु एवं सामाजिक कल्याण समिति का अध्यक्ष उप प्रमुख श्री मनोरंजन होता, वन एवं पर्यावरण समिति का अध्यक्ष लक्ष्मी साव एवं संचार तथा संकर्म समिति का अध्यक्ष श्री बुधुराम मुर्मू को चयन किया गया साथ सभी समिति में सदस्य का भी चयन किया गया। बैठक में अनुपस्थित विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को अगले बैठक में उपस्थित होने हेतु कहा गया। बैठक में प्रखंड उप प्रमुख श्री मनोरंजन होता, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहु, अंचल अधिकारी श्री जितराय मुर्मू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button