ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

मतदान सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न

राहुल सिंह तोमर
जमशेदपुर: प्रखंड सभागार में गुरुवार को 9 नवबंर से शुरू मतदान सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में पोटका के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम नंद किशोर लाल, जिला के डिप्टी इलेक्शन आफीसर कान्हू राम नाग,बीडीओ निखिल कच्छप, सीओ इम्तियाज अहमद, सीडीपीओ विभा सिन्हा, सभी महिला पर्वेक्षिकाएं,कंप्यूटर सहायक अनूप कुंडू ,सुपर वाईजर व बीएलओ उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने बीएलओ को जानकारी दिया कि एक अक्टूबर 2023 तक जिनकी भी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है,तो उनका नाम मतदाता सूची में पंजीकरण कराएं।19 व 20 नवबंर को प्रखंड के सभी 164 बूथों में शिविर लगाकर प्रपत्र 6,7 व 8 भरवाएं। यह अभियान 8 दिसंबर तक चलेगा। एडीएम ने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ जिम्मेदारी से कार्य करें। मतदाता पहचान पत्र से आधार लिंक कराने कि कार्य 95 प्रतिशत तक अवश्य पुरा करें। प्रखंड में वर्तमान 85.19 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो सका है। 

Related Articles

Back to top button