ChaibasaFeaturedJharkhandNational

जिले के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त खेल संघों के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित

चाईबासा। रविवार को पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ द्वारा चाईबासा के सनशाइन रेस्टोरेंट में जिला के लगभग 200 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ को झारखंड ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है। इस बाबत जिले के उन खेल संघों के खिलाड़ियों को ही सम्मान समारोह में शामिल किया गया जो ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त हैं। ज्ञात हो कि पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ विगत वर्ष सत्र 2021 – 2022 से जिले के वैसे खिलाड़ियों को सम्मानित कर रही है जो राज्य स्तरीय,राष्ट्रीय स्तरीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तरीय खेलों में पदक जीत कर जिला एवं राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। विगत वर्ष प्रदर्शन के आधार पर जहां 60 खिलाड़ी सम्मानित हुए वहीं इस वर्ष 181 खिलाड़ी एवं 21 कोच सम्मानित हुए। खेलों में इस वर्ष सत्र 2022 – 2023 हेतु एथलेटिक्स,बॉक्सिंग,आर्चरी, योगा,फुटबॉल,रग्बी, कराटे, ताइक्वांडो, खो-खो,कबड्डी,बॉलीबॉल, शतरंज,बैडमिंटन आदि खेल के खिलाड़ियों एवं कोचों को सम्मानित किया गया।

समारोह में सम्मानित अतिथि रहे उपस्थित

खिलाड़ियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य अतिथि अजय लिंडा (पुलिस उपमहानिरीक्षक), विशिष्ट अतिथि आशुतोष शेखर (पुलिस अधीक्षक, चाईबासा), शशिन्द्र बड़ाईक,(एसडीओ) दिलीप खालखो (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चाईबासा), राजेश कुमार चौधरी ( जिला खेल पदाधिकारी), जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक दीपक बिरूवा (विधायक, चाईबासा), अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संधवार, मधुसूदन अग्रवाल, गौरीशंकर महतो, महासचिव अजय कुमार नायक, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव पंकज चिरानिया,बसंत खंडेलवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य पिंटू अग्रवाल,कश्मीर कान्डेयांग और मुकेश मोदी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अजय लिंडा ने कहां की यह बहुत खुशी की बात है कि कम संसाधनों के बीच भी जिले के बच्चे खेल के क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं जहां पिछले साल लगभग 80 बच्चे मेडल लाए थे वही इस बार लगभग 180 बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की है यह काफी हर्ष का विषय है उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित खिलाड़ियों से कहा कि अगर किसी खेल में हार भी जाते हैं तो उदास होने की जरूरत नहीं है पुनः दुगना उत्साह के साथ आप प्रयास करें सफलता जरूर मिलेगी साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया की जिले के खिलाड़ियों को मदद की जरूरत महसूस होती है तो यथासंभव अपनी तरफ से मदद करेंगे उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को भी कहा कि क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं प्रखंड स्तर पर इन प्रतिभाओं को तराशने का काम विभाग के द्वारा किया जाए । जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नई नई योजनाएं आ रही है हमारा प्रयास है पंचायत स्तर तक इन सुविधाओं को प्रदान कर जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद करेंगे । अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है कमी है तो संसाधनों की ओलंपिक एसोसिएशन और जिला प्रशासन मिलकर काम करें तो यहां के बच्चे भी अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक लेंगे उन्होंने माननीय विधायक दीपक विरूआ से अनुरोध किया कि इस जिले में एक मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण कराया जाए ताकि यहां के बच्चों को प्रशिक्षण एवं अभ्यास में सुविधा मिल सके । उन्होंने रुंगटा ग्रुप में भी धन्यवाद प्रदान किया कि जिन के सहयोग से खिलाड़ियों को टीशर्ट प्रदान की गई। सभा को अनुमंडल पदाधिकारी शशिन्द्र बडाईक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो एवं प्रशिक्षु आईपीएस पारस राणा ने भी संबोधित कर जिले के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया । अंत में धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल द्वारा किया गया

*राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शन के आधार पर इन्हें किया गया सम्मानित

*खेल – ताइक्वांडो* नैना सालूजा,पियुष यादव,स्वाति गोप,यना सोय,अनुष्का मुन्डरी, अंकिता महतो,हेमंती तामसोय,चंचल सोय,राज दुबे,कोमल सलुजा, सोनाली कुमारी, रमेश गिरि, राहुल प्रधान, उत्कर्ष कुमार, बिपाशा दत्ता, स्वास्तिका कुमारी,पूनम सोय,सुनिता बोबोंगा,नूतन गागराई,सिबिल सायना चाकी,एस चैतन्य कृष्णा,भानुप्रताप शर्मा,आर सी विश्वकर्मा। *प्रशिक्षक* – अनुराग शर्मा, शांतनु महतो।

*खेल – कराटे*
राजा घोष,अथर्व भगत,प्रियांशी खन्डाईत,आनिया मिंज, सुप्रिया कुमारी,विशाखा सिंकु,माहिर विल्सन गागराई,अमन तियु, नैतिक सिन्हा,हसन अहमद, जीसान अली सिद्दीकी,सेलाय सुण्डी,अनिष्का पुरती, निरंजन कुमार दास,समर सिंह कुंटिया,साहिल पासवान,हीरल राठौर,मंगल सिंह जोंको,संजीत तुबिड, सुरेश चन्द्र बारी,मनीष सामड,पायल अम्बास्त, सन्नी सुशील बोदरा, अर्जुन सिंह पुरती,अंश कुमार। *प्रशिक्षक -* पंकज सिंह।

*खेल – रग्बी*
जयमती देवगम,विद्यावासिनी सावैयां,अल्विना बाहलेन हेम्ब्रम, नंदनी बिरूवा,मुक्ता सुण्डी,सीता देवगम,रांदाय पुरती,मुक्ता गोप,मालती सोय,मेंजारी पाड़ेया, महेश्वरी तामसोय,महिमा केशरी, शांति देवगम,आशा एक्का, बसंती चाम्पिया, खुश्बू सावैयां, अनिष्का बोदरा, लक्ष्मी सावैयां,तन्वी कुमारी गोप, खुश्बू कुमारी, हिमांशु बिरूवा, रविन्द्र हेम्ब्रम, राहुल बिरूवा,सुजीत मुन्दुईया,सूर्या बिरूली, घनश्याम बुड़ीउली,मंगल हेस्सा,आकाश बुड़ीउली, रोहित तियु,अनु सुन्डी,शूभम सोय, अशोक लागुरी,अमन बिरुवा,सतीश महाराणा, मथुरा सिद्धू,अमित होनहागा,अनुज कारजी,राजनारायण राउत,विजय देवगम,संदीप सुरीन, अर्जुन मुर्मू, अर्जुन चातोम्बा,शिवम होनहागा,लालमोहन हासदा। *प्रशिक्षक* – नरेश हेस्सा ।

*खेल – योगा*
रेशमी सिंकु, अग्नि ओझा। *प्रशिक्षक* – सुमित कुमार विश्वकर्मा।

*खेल- बैडमिंटन*
इमानुएल जे कुजूर। *प्रशिक्षक* – राजेश बारी।
*खेल – फुटबॉल*
विवेक सिरका,मनीष हेम्ब्रम,धरम हेम्ब्रम,जमादार कालुन्डिया,सुखलाल तियु,बिडोर तियु, लालकृष्ण हासदा,सेलाय गोप,सोमा बिरूवा, जगन्नाथ तियु,जतिन सोय,डोगर पुरती,राज हेम्ब्रम,राज कान्डेयांग, सुखराम सोरेन, चन्दन कालुन्डिया, शिवशंकर सावैयां। *प्रशिक्षक -* सोनाराम चाम्पिया, जितेन्द्र बारी।
*खेल – आर्चरी*
हीरामुनी सिंकु, ज्योति मछुवाई, राजेश पुरती, कृष्णा पिंगुवा,रितिका बिरूली, आस्था बिरूली,बबिता कोन्डांकेल,चांदमनी कुंकल, योगेन्द्र हेस्सा,रीता सावैयां, अनिष्का कुमारी,विजय धनवा। *प्रशिक्षक -* गंगाधर नाग, महर्षि महेंद्र सिंकु, राजेन्द्र गुईया, शैलेन्द्र सावैयां,दुम्बी पुरती।
*खेल- बाॅक्सिंग*
सूरज राणा,बेस देवगम, राजकुमार सिन्हा, हरमीत प्रधान,सेलाय सोय, मधुसूदन सोय,यादव देवगम,नयन रजक,मंगल आल्डा,सूरज कुमार शर्मा, शिवशंकर एस,के दर्शन, तुषार कुमार,शुभम मोदक, रानी अंगारिया,बामाई चातोम्बा,सपनी तिरिया,अनु चाम्पिया, आयुषी कुमारी मुखी,सना फरहीन,सौभाग्यश्री पुरती,मंजेष प्रधान। *प्रशिक्षक* – मो० तबरेज हमीद, नीरज बिरूली।
*खेल – एथलेटिक्स*
बसंती कुमारी, हीरामुनी दिग्गी,आशीष कुमार सिंह, देवाशीष लोहार,तुरी कान्डेयांग, इलियास पुरती,दिलकी पाड़ेया, राहुल बोबोंगा,केशव चन्द्र महतो,कनिष्का कुमारी गोराई,यशमिता कुमारी गोंड,महेश दास, नम्रता बारूवा, प्रवीण महतो, सलोनी बोदरा, कृष्णा बोदरा, रोहित प्रसाद। *प्रशिक्षक-* विजय सिंह बानरा,अजय कुमार नायक, दया सागर केराई।
*खेल – शतरंज*
मनीष शर्मा। *प्रशिक्षक -* बसंत खंडेलवाल।
*खेल – कबड्डी*
पूनम बारी।
*खेल – खो-खो*
संजय केराई।
*खेल – बाॅलीबाॅल*
फिजा तबस्सुम, अमित दास,संगीता पाड़ेया,जिया तबस्सुम। *प्रशिक्षक -* आशीष कुमार आनंद
*हॉकी प्रशिक्षक* बेला मुंडरी।

Related Articles

Back to top button