FeaturedJamshedpurJharkhand

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया

जमशेदपुर। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के निर्देश के आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया
उक्त क्रम में जवाहर उर्दू मध्य विद्यालय मानगो एवं पारडिह मध्य विद्यालय मानगो का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के पठन-पाठन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,मध्यान्हभोजन ,साफ-सफाई ,बच्चों के पोशाक एवं अन्य सभी गतिविधियों पर विस्तृत रूप से जांच किया गया। साथ ही जिला मुख्यालय द्वारा दिए गए निरीक्षण संबंधी विवरण अक्षरस अनुपालन करते हुए भरा गया।
कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों को विद्यालय में पठन-पाठन संबंधी एवं गतिविधि साथी अनुशासन का पालन समय करने का निर्देश दिया गया एवं बच्चों के क्लास में जाकर बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें मोटिवेट किया गया। मौके पर नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button