FeaturedJamshedpurJharkhand

सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह सह सर्वभाषा कवि सम्मेलन तुलसी भवन में 14 को : प्रसेनजीत तिवारी

जमशेदपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद झारखंड प्रदेश एवं सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 14 अप्रैल को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस सभागार में सर्वभाषा सम्मान समारोह सह सर्वभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के 19 जिलों से 140 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को तुलसी भवन स्थित प्रयाग कक्षा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं परिषद के मानद महासचिव प्रसेनजीत तिवारी ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि झारखंड में इस तरह का यह पहला आयोजन होने जा रहा है, जिसमें परिचय पुस्तिका का भी लोकार्पण होगा। मुख्य अतिथि – परम पूज्य स्वामी मुक्तात्मानन्द महाराज होंगे। कार्यक्रम के रूपरेखा इस प्रकार है : पूर्वाह्न 10.30 बजे, प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक
अपराह्न 12.15 बजे – ‘नये भारत का साहित्य’ विषयक शोध आलेख का प्रस्तुतिकरण (स्थानीय 9 महाविद्यालयों के 70+ छात्र/छात्राओं द्वारा)
मुख्य कार्यक्रम
अपराह्न 2 बजे – “सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह’24”
( संस्कृत, हिन्दी, बंगला, उड़िया, मैथिली, मगही, ब्रजिका, हो, अंगिका, भोजपुरी, संताली, उराॅव, नागपुरी, पंचपरगनिया, खड़िया, सोरठा आदि 18 भाषाओं के 25 विद्वानों को “साहित्य भूषण” प्रदान किया जाएगा )
तत्पश्चात् सांगठनिक दृष्टि से उत्कृष्ट कार्य हेतु 16 लोगों को सम्मानित किया जाएगा ।
अपराह्न 3.30बजे से अपराह्न 5 बजे तक – सर्वभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
संवाददाता सम्मेलन में आयोजन समिति से डाॅ० अशोक कुमार सिंह (अध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झारखंड प्रदेश), डाॅ० प्रसेनजित तिवारी (मानद महासचिव,सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन), डाॅ० अजय कुमार ओझा (सचिव, साहित्य समिति तुलसी भवन), श्री राजेन्द्र सिंह ( संगठन सचिव, अ.भा.सा.प., जमशेदपुर महानगर), श्री जलेश्वर प्रसाद सिंह,( संयुक्त सचिव , अखिल भारतीय साहित्य परिषद)की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button