FeaturedJamshedpurJharkhandNational

झारखंड विकास मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू ने सरदार हरदयाल सिंह रेखराज के निधन पर शोक प्रकट किया

जमशेदपुर। ह्युम पाइप गुरुद्वारा के प्रधान दलबीर सिंह के जुगसलाई महतो पाड़ा रोड निवासी 84 वर्षीय ससुर सरदार हरदयाल सिंह रेखराज के निधन पर झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू और उनकी पूरी टीम ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी पूरी टीम उनके परिवार के साथ खड़ी है। विदित हो की 29 मई 2024 को सरदार हरदयाल सिंह रेखराज का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार जुगसलाई पार्वती घाट पर हुआ था, जिसमें शहर के आम से लेकर खास लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button