FeaturedJamshedpur

महिला संघ द्वारा आयोजित किया गया सावन मेला

स्नेहा
जमशेदपुर। बुधवार को कदमा में झारखंड क्षेत्रीय महिला संघ के द्वारा सावन मेला का आयोजन किया गया। इस कोरोना महामारी को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए महिला संघ के महिलाओं ने इस सावन मेला का आयोजन किय, जहां समारोह को शुरू करने से पहले हॉल को सैनिटाइज किया गया और मास्को लगाए रखे जाने का पालन किया गया। यह सावन मेला इस संघ की महिलाएं हर साल सावन के आखिरी सोमवार खत्म होने के बाद मानती हैं। उनका मानना है की महिलाएं बाहर जब तक नहीं निकलेंगी तब तक वह आगे नहीं बढ़ेंगे। इसलिए भी इस महिला संघ के सचिव इस कार्यक्रम को हर साल आयोजन करती हैं| मुख्य अतिथि के रूप में देविका सिंह, पल्लवी सिंह, कविता परमार और मंजू सिंह उपस्थित थीं। मंच का संचालन ज्योति और मीनू सिंह ने किया। आज महिलाओं और बच्चों ने नृत्य, भोजपुरी गीत तथा कजरी प्रस्तुत किया और सावन का आनंद उठाया। डॉ रश्मि, नर्स कल्याणी तथा प्रियंका को पिछले साल कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया। जो क्षत्रिय समाज से हैं। रिया, भूमि ,कृतिका और सृष्टि ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता ,सीमा, मीनू प्रभावती, सुशीला, मीना, माया पिंकी एवं ज्योति का बहुत ही योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker