FeaturedJamshedpurJharkhand

मनाया जायेगा रक्षा बंधन का त्यौहार, बाजारों में सजी राखी की दुकानें

रौशन कु पांडेय जमशेदपुर. इस बार रक्षा बंधन का त्यौहार 22 अगस्त रविवार को मनाया जायेगा। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है। 22 अगस्त का दिन विशेष है। इस दिन सावन मास का समापन होगा। इसके साथ ही 22 अगस्त, रविवार को पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि को श्रावण पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस वर्ष रक्षा बंधन के पर्व पर शुभ संयोग भी बन रहे हैं। रक्षा बंधन की तैयारियां घरों में शुरू हो गयी हैं। बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है। शहर के मानगो बाजार समेत अन्य बाजारों में राखी की दुकानें सज गयी हैं। बाजारों में राखी 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक बिक रहे हैं। बहनें राखी के इस पर्व पूरे साल इंतजार करती हैं। रक्षा बंधन के पर्व पर बहनें विशेष तैयारियां करती हैं। घर को सजाती हैं। घर में सुंदर रंगोली बनाती हैं। राखी की थाली को विशेष तौर सजाया जाता है। इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर बहनें राखी बांधती हैं। इसे रक्षा सूत्र भी कहा जाता है। रक्षा बंधन के पर्व में शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस वर्ष रक्षा बंधन कुछ खास शुभ मुहूर्त का निर्माण हो रहा है।
राहु काल में न मनाएं रक्षा बंधन
राहु काल को अशुभ योग माना गया है। शुभ और मांगलिक कार्य राहु काल में नहीं किये जाते है। इसलिए इस दिन राहु काल का विशेष ध्यान रखें। पंचांग के अनुसार रक्षा बंधन पर राहु काल का समय 22 अगस्त, को शाम 17 बजकर 16 मिनट 31 सेकेंड से लेकर शाम 18 बजकर 54 मिनट 05 सेकेंड तक रहेगा.
भद्रा काल
भद्रा काल भी महत्वपूर्ण माना गया है। होली और रक्षा बंधन के पर्व में भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस बार खास बात ये है कि इस वर्ष रक्षा बंधन पर भद्रा काल की छाया नहीं है। पंचांग के अनुसार भद्रा काल 23 अगस्त 2021, सोमवार को प्रात: 05:34 बजे से प्रात: 06:12 बजे तक रहेगी।

राखी का शुभ मुहूर्त
– इस वर्ष पूर्णिमा की तिथि 21 अगस्त को शाम 07 बजे से आरंभ होगी, जो 22 अगस्त की शाम 05 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।
– 22 अगस्त को पूजा का शुभ मुहूर्त 06 बजकर 15 मिनट सुबह से शाम 05 बजकर 31 मिनट कर रहेगा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker