ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

युथ जोड़ो- बूथ जोड़ो अभियान को लेकर युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक

तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा: गुरुवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में पश्चिमी सिंहभूम युवा कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सह पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी कुलदीप कुमार रवि, प्रदेश महासचिव सह जिला सह-प्रभारी संजीव रंजन उपस्थित हुए। सर्वप्रथम नवमनोनित दोनों पदाधिकारियों को युवा कांग्रेस पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुलदस्ता भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
जिला कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के विशेष कार्यक्रम यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो, विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति, विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया।
1.युथ जोड़ो-बूथ जोड़ो कार्यक्रम को लेकर दोनों प्रभारियों ने जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी एवं प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ में कम से कम 25 युवाओं को जोड़ना सुनिश्चित किया जाए ,क्योंकि देश में आज युवाओं मतदाताओं की जनसंख्या सबसे अधिक है इसलिए राजनीति में युवाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा होनी चाहिए ।

2.कार्यकारिणी बैठक में जिला प्रभारी की उपस्थिति में विधानसभावार प्रभारियों को भी नियुक्त किया गया । जिसमें जिला उपाध्यक्ष पूर्ण चंद्र कायम(जगन्नाथपुर),जिला उपाध्यक्ष दिव्यरंजन बेहरा(चाईबासा) ,जिला उपाध्यक्ष संदीप सन्नी देवगम(मझगांव), जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम कुरैशी (मनोहरपुर), जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया ( चक्रधरपुर) का प्रभारी बनाया गया।

3.सभी विधानसभा अध्यक्षों को कहा गया कि अपने-अपने विधानसभा में आने वाले दिनों में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की भी तैयारी शुरू कर दें। आगामी दिनों में जिला के सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

4.कार्यकारिणी बैठक में आगामी दिनों में अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा में युवा कांग्रेस की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया और यह तय किया गया कि भारत जोड़ो यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को आमंत्रित करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले में भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी कुलदीप कुमार रवि, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी संजीव रंजन, जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा,जिला उपाध्यक्ष सन्नी संदीप देवगम, जिला उपाध्यक्ष सूरेश संवैया, जिला उपाध्यक्ष राजू कायम ,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम कुरेशी, जिला महासचिव जयराम गोप, जिला महासचिव सह सोशल मीडिया जिला संयोजक मोहम्मद सलीम (गुड्डू),जिला महासचिव सिंहबूई संवैया,जिला महासचिव चंद्रमोहन हेंबरोम, जिला सचिव विकास अंगारिया, जिला कोषाध्यक्ष महावीर मिंज, उपकोषाध्यक्ष हरिश अंगरिया, मझगांव विधानसभाध्यक्ष गोविंद पाट पिंगुवा, चाईबासा विधानसभाध्यक्ष नरांगा देवगम, मझगांव विधानसभा उपाध्यक्ष बसंत सामड, जगन्नाथपुर विधानसभा उपाध्यक्ष सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी विजय दास,जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुशीला हेस्सा,नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष संजीत तिरिया, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रुपेश पूर्ति, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अमन महतो, चाईबासा नगर अध्यक्ष विकास देवगम, जगन्नाथपुर विधानसभा महासचिव प्रवीण नाग,सन्नी राॅबर्ट अंथोनी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button