नूई
FeaturedJamshedpur

बर्मामाइंस में अवैध कारोबारियों और अपराधियों पर लगे अंकुश : दीपक झा

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल के द्वारा बर्मामाइंस थाने में क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन दिया। इस अवसर पर बर्मामाइंस प्रखंड अध्यक्ष दीपक झा ने बताया कि इस क्षेत्र में अवैध कारोबार और अपराधिक घटनाओं पर पुलिस को अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबारी और अपराधियों का मनोबल इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य श्री राजेश सिंह पप्पू,वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष जमशेदपुर श्रीमती मीना देवी, भाजपा युवा मोर्चा के जोगिंदर सिंह सोनू, पिछड़ा मोर्चा से संजय शर्मा, पिछड़ा मोर्चा सोशल मीडिया सागर राय, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र रजक, राजीव मिश्रा, मंडल के महामंत्री सूरत सिंह, मनोज श्रीवास्तव, महिला मोर्चा के अध्यक्ष मधु ताती, अनुसूचित जाति के मोर्चा के अध्यक्ष भूषण मुर्मू, मंडल के पदाधिकारी युवा मोर्चा के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button