FeaturedJamshedpurJharkhand

भोजपुरिया समाज ने किया टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष का अभिनन्दन

जमशेदपुर। भोजपुरिया समाज के लोग भोजपुरिया बेयार के अध्यक्ष रमेश कुमार रविन्द्र प्रताप सिंह कन्हैया दुबे के नेतृत्व में टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुँच कर नव निर्वाचित अध्यक्ष संजीव चौधरी का फ़ुल माला से स्वागत किया। सर्वप्रथम भारद्वाज पंडित द्वारा स्वास्ति पाठ मंत्रों द्वारा अध्यक्ष को निर्विघ्न एवं यशस्वी कार्याकाल के लिए शुभकामना दिया गया। तत्पश्चात् सभी लोगों द्वारा विजय श्री माला पहना कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध श्री चौधरी का चुना जाना समाज एवं टाटा स्टील के नौजवान साथियों के लिए गर्व की बात है तथा श्री संजीव चौधरी के कुशल नेतृत्व एवं कर्मचारी मित्रों के प्रति संवेदनशीलता को प्रमाणित करता है।

अंत में सभी ने उन्हें दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की शुभकामना दी, कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश कुमार रवीन्द्र प्रताप सिंह कन्हैया दुबे परशुराम शर्मा कृष्ण कान्त मिश्रा उदय राय भारद्वाज पंडित मोहन पाठक अमलेश ओझा सहित भोजपुरिया समाज के काफ़ी लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button