FeaturedJamshedpur

भारतीय जनतंत्र मोर्चा की एक विशेष बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरायन शर्मा की अध्यक्षता में बारीड़ीह स्थित पार्टी कार्यालय मे संपन्न हुई।

जमशेदपुर। बैठक में अगामी 23 दिसंबर को पार्टी के संरक्षक श्री सरयू राय एवं पूर्वी विधानसभा की जनता को मिली जीत को जन आभार दिवस के रूप में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके तहत श्री रामायण के सुन्दर काण्ड पाठ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरायण शर्मा की अध्यक्षता में एक आयोजन समिति का गठन हुआ, साथ ही समिति के सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

इस अवसर पर रामनारायण शर्मा ने पार्टी के जमशेदपुर के सभी मंडल अध्यक्षों का आह्वान किया ताकि इस पुनीत कार्य का आम जनमानस को लाभ मिल सके। उन्होंने आह्वान किया कि विभिन्न मंडल में कार्यकर्ता घर-घर जाकर कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र आम नागरिकों के बिच वितरण करेंगे और उन्हें आमंत्रित करेंगे। साथ ही विजय दिवस के दिन कलश शोभा यात्रा प्रातः 8ः00 बजे एवं सुन्दर काण्ड पाठ 10ः00 बजे करने का समय निर्धारित हुआ।

बैठक मे पार्टी के केंद्रीय महामंत्री संजीव आचार्य, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन और कुलवीन्दर सिंह पन्नू, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, प्रसाद, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजु सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजेश प्रसाद, अजय सिन्हा, जिला मंत्री राजेश झा और विकाश गुप्ता, वन्दना नामता, विनोद राय, एम चन्द्रशेखर राव,विजय सिंह, विनोद यादव, कैलाश झा, काशी प्रधान,जोगिन्दर सिंह जोगी,राजु मारवाह, मार्टीन, मिस्टु सोना, विजय राव, अमर चन्द्र झा, शंकर कर्मकार, किरण सिंह, लखी मुंडा, अशोक कुमार, दुर्गा राव, आसीम पाठक, अभय सिंह, कमल किशोर, ईन्द्रजीत सिंह, सूधीर सिंह, रोचित जैसवाल, बल्कार सिंह, सुमित साहू, पूतुल सिंह, सरस्वती खामरी, आरती मुखी, गोल्डेन पांडेय, सुखदेव गरुंग, राजु सिंह, अभिजीत चन्द्रा, शारदा देवी, काकुली मुखर्जी, चंदन सिंह, गणेश चन्द्रा, गौतम धर सहित काफी संख्या में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker