FeaturedUttar pradesh

सैकडो करोड़ रुपये का घोटाला करने वाला शाइट सिटी के मालिक आसिफ नसीम प्रयागराज मे गिरफ्तार ,5 लाख का है इनामी

नेहा तिवारी
प्रयागराज। शाइन सिटी ग्रुप आँफ कंपनीज के दो भगोडे़ मालिको मे से आसिफ नसीम को लगनऊ क्राइम ब्राचं ने प्रयागराज मे गिरफ्तार कर लिया ।आसिफ और उसके भाई राशिद नसीम दोनो पर सरकार ने 5 लाख का इनाम घोसित किया है। शाइन सिटी ग्रुप आँफ कंपनीज ने लोगो को फ्लैट देने के नाम पर बडी़ संख्या मे ठगी का शिकार बनाया। दोनो भाइयो पर प्रदेश के विभिन्न जिलो मे 284 मामले दर्ज है।

यह मामला हाई कोर्ट मे भी पेडिंग है। हाई कोर्ट के आदेश पर शासन ने मामला आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को सौपा था। राज्य के गृह विभाग के अनुसार दोनो भाइयो के आलावा कुल 57 लोग नामजद है, जिसमे से 50 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके है । बाकी 7 अभियुक्त मे राशिद और आसिफ के अलावा आशीष कन्नौजिया ,नितिन जायसवाल,जसीम खां ,अभिषेक यादव और मोहम्मद शाहिद शामिल है।

यूपी के विभिन्न जिलो मे दर्ज मुकादमों की विवेचना हाई कोर्ट के आदेश पर आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन कर रहा है।

Related Articles

Back to top button