FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा मानगो मंडल के कार्यसमिति बैठक में सम्मिलित हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा कार्यकर्त्ताओं को राजदूत कहकर की सराहना

Bjp mango mandal

भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय की अध्यक्षता में शनिवार को मानगो के राजस्थान भवन धर्मशाला में मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। कार्यक्रम की शुरूआत कार्यक्रम के प्रभारी अभय सिंह उज्जैन ने पार्टी के संस्थापक सदस्य पं. दिनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने वर्तमान राज्य सरकार की आलोचना कर हेमंत सरकार नाकमी को सामने लाया साथ ही भाजपा के कार्यकर्त्ता को राजदूत कहते हुए सभी बूथ पर संगठन को मजबूत करते हुए लोगों तक भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री संतोष उपाध्याय ने किया। बैठक में जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, मानगो मंडल कार्यसमिति बैठक के प्रभारी अभय सिंह उज्जैन, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, महानगर कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शंभू चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी लक्की सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति सिन्हा, वरिष्ठ नेता डिप्टी सिंह, दशरथ चौबे, किशन महाराज, रमन घोष, गंगा साहू, हरदयाल सिंह, सुखदेव गिरी, विजय सिंह, प्रोफेसर यू पी सिंह, छोटन मिश्रा, राजहंस तिवारी, दिलीप सिंह, शिवप्रकाश शर्मा, जटाशंकर पाण्डे, विजय चौबे, विनय कुमार, किशोर सिंह, अजीत सिंह, शमी अहमद अंसारी, समेत मानगो मंडल के समस्त मोर्चा के पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button