FeaturedJamshedpurJharkhandNational

भाजपा नेता अभय सिंह ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर साकची गोल चक्कर पर लड्डू वितरण किया

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह (धनबाद प्रभारी) के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में भारी बंपर जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ साकची गोल चक्कर में संध्या 4:30 बजे लड्डू वितरण किया गया, लोगों में उमंग जोश उत्साह का संचार था।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने आम नागरिकों एवम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज सारे अनुमान ध्वस्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं माननीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व को इन तीनों क्षेत्र के राज्यों में जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ अपना जनादेश दिया।

यह जनादेश बताता है मोदी के अलावा देश में कोई विकल्प नहीं है। जनता मोदी जी के सुशासन को स्वीकार करती है और जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी देश में राष्ट्रीय सांस्कृतिक वाद पर चुनाव लड़ी है उसे तीनों राज्यों के जनता ने स्वीकार किया।

जनता के मत से यह सिद्ध हो गया की मोदी जी के 9 वर्ष के केंद्र सरकार के नीति सिद्धांत को आम जनमानस ने स्वीकार किया है ।
कांग्रेस पार्टी जो कल तक तीनों राज्यों में भाजपा की सफाई की बात करती थी आज वह EVM का रोना शुरू कर दिया।
आगामी लोकसभा में यह संकेत हो गया की 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र भाई मोदी जी की बहुमत की सरकार बनेगी साथ ही झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

आज भारत में नरेंद्र भाई मोदी का कोई विकल्प नहीं है 140 करोड़ जनता ही नहीं बल्कि विश्व के नेता के रूप में नरेंद्र भाई मोदी आज स्वीकृत अधिनायक बनकर भारत को विश्व के अग्रणी देश में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

जब से मोदी जी के सरकार बनी है तब से प्रत्येक राज्यों में दिन दूनी रात चौगुनी विकास हो रहा है कांग्रेस 70 वर्षों में भारत को धूल धुरसित किया।
छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,राजस्थान की जीत केवल यह भाजपा की जीत नही बल्कि यह आम जनमानस की जीत है
जीत की खुशी में आतिशबाजी,पटाखे के साथ जश्न मनाया गया।

साकची गोलचक्कर में अभय सिंह के अलावा, प्रदेश मंत्री श्रीमती रीता मिश्रा, सत्येंद्र पासवान, लोकनाथ त्रिपाठी कमलेश सिंह शंकर सिंह नवल पासवान राजू मिश्रा विजय गुप्ता वीरेंद्र सिंह सरदार जोगी सिंह रविंद्र सिंह रिंकू मनीष शर्मा सुमित श्रीवास्तव राहुल प्रताप सिंह अंकेश श्रीवास्तव देव भंडारी किशोर ओझा ,श्री हलधार नाराणन साह,पप्पू सिंह,राहुल सिंह,सुमित श्रीवास्तव,किशोर ओझा,कन्हैया पुष्टि,गंगा प्रसाद साहू,श्रीमती उषा सिंह,घनश्याम पांडे,रीना चौधरी,नरेश अग्रवाल,राजेश त्रिपाठी,कमलेश सिंह,भूषण दिक्छित सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker