FeaturedJamshedpurJharkhandNational

पूर्व सैनिक समाज कल्याण की ओर से ७६ वा आर्मी दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया

आदित्यपुर। पूर्व सैनिक समाज कल्याण संघ ने अपने कार्यालय भाटिया बस्ती, आदित्यपुर में १५ जनवरी २०२४ के ७६ वा आर्मी दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया। संघ के अध्यक्ष कर्नल आर पी सिंह ने सभी आए हुए पूर्व सैनिकों एवम पत्रकार बंधुओ को आर्मी डे की शुभकामनाएं दी एवम उनका अभिनंदन की। ७६ दिवस समारोह में सैनिकों के पराक्रम, उनके हौसले, और देश के प्रति उनकी कुर्बानी के ऊपर परिचर्चा हुई।
पिछले कुछ महीने में सेना द्वारा की गई प्रशंसनीय कार्यों का विश्लेषण हुआ और उसे अपने नागरिकों तक पहुंचाने की कोशिश जारी रहेगी। कश्मीर और जम्मू में सेना द्वारा की गई कार्यवाही से आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई हैं।
हमारे सैनिक सरहदों की रक्षा करते हुए अपने सर्वस्व देश के लिए सर्वस्व न्यीक्षावर कर देते हैं। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलित कर शहीदों को याद की गई और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । देश के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और जिन सैन्य जवानों ने देश की सुरक्षा करते हुए अपने जान की निछावर कर दी उनके लिए २ मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। १२३० बजे झंडात्तोलन किया गया एवं राष्ट्र गान हुआ। देश में चल रहे वर्तमान स्थितियों, शरहद पर चल रहे आतंकवाद , उसके उपर्युक्त सुरक्षा और उसमें सैनिकों, पूर्व सैनिकों द्वारा देश के विकास हित कार्यों में सकारत्मक योगदान की चर्चा हुई। प्रधान मंत्री द्वारा सेना के मॉडर्नाइज करने और सेना के लिए आत्म निर्भय के दिशा में की गई कार्यवाही के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया। बी आर ओ में कार्य करने वाले मजदूरों के लिए १० लाख के इंश्योरेंस कवर देने के लिए रक्षा मंत्री को धन्यवाद दिया गया। तत्पश्चात मिठाई वितरण कर समारोह की समाप्ति हुई।

Related Articles

Back to top button