FeaturedJamshedpur

बागबेड़ा के उप मुखिया सुनील गुप्ता की माता पंचतत्व में विलीन

सुनील गुप्ता की 70 वर्षीय माता तिलेसरा देवी का शव आज गुरुवार को मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल से गीतांजलि ट्रेन पर सुबह टाटानगर रेलवे स्टेशन लाया गया। वहां से उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, राजनीतिक दलों एवं स्वयंसेवी संगठनों के लोगों ने शव को बागबेड़ा कॉलोनी स्थित श्री गुप्ता के आवास पर लाया गया। तत्पश्चात सारे नियम कायदे करने के पश्चात सैकड़ों की तादाद में आदित्यपुर स्थित पार्वती श्मशान घाट के लिए लाया गया। इस दौरान पंडित के मंत्र उच्चारण एवं अंतिम विधि विधान करने के पश्चात गोपाल प्रसाद के द्वारा मुखाग्नि देकर शव को दाह संस्कार कर दिया गया।
इस दौरान ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह पार्वती श्मशान घाट पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी किए।
पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के अलावे कन्हैया सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद, सुबोध श्रीवास्तव, विजय सिंह, जिला पार्षद किशोर यादव,उप प्रमुख अफजल अख्तर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, कांग्रेसी नेता रमन खाॅ, अशोक नवीन पांडे ,बिनय सिह,बसंत श्रीवास्तव झामुमो नेता अजीत सिन्हा, रैंबो पूर्ति, शशी गुप्ता, पूर्व मुखिया राजकुमार गौड़, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र अल्डा,राजु बेसरा, प्रतिनिधी मनोज झा, श्रवण मिश्रा,किशोर सिह,संतोष जायसवाल, नीरज सिह,उप मुखिया कुमोद यादव,पवन शर्मा, वार्ड सदस्य सुभाष चंद्र सरोज, संतोष गुप्ता,राजेश सिह, चंद्रकांत सिह, अनिल यादव, मनोज राय, जगदीश प्रसाद,रमेश सिह, समाजसेवी मुकेश सिंह, बंटी सिंह, काकू शर्मा,एम पी गुप्ता,राजु गुलाटी , गुडु,गोलू मुंडा, पत्रकार सुमन झा,राजकिशोर सिह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker