FeaturedJamshedpurJharkhand

बुथ कमेटी मजबूत बनाएं जीत सुनिश्चित होगी : महाबीर मुर्मू

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिती के निर्देश पर बोडाम प्रखंड समिति की बैठक चिरूडीह सामुदायिक भवन में किया गया जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू एवम अजय रजक उपस्थित हुए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महाबीर मुर्मू ने कहा आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला समिति हर प्रखंड के सभी बुथ कमेटियों का पुनर्गठन कर सशक्त बुथ कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है और हमारे माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा के जनता के लिए झारखंड में कल्याण कलाकारी योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी देना एवं ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ मिल सके सके इसके लिए सभी नेता कार्यकर्ताओं को तत्पर रहने की जरूरत है और प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है एवम बैठक में निर्णय लिया क्या है कि आगामी 3 दिसंबर 2023 को पुनः बैठक किया जायेगा जिसमे सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष के साथ-साथ सभी बुथ कमेटी के सक्रिय सदस्य के उपस्थित अनिवार्य किया गया है और आगामी 12 दिसंबर तक बोडाम प्रखंड के सभी बुथ कमेटी जिसमें 10 पुरुष एवम 5 महिला का कमेटी का बनकर जिला समिति को सौंप दिया जायेगा
बैटक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शयमापोदो महतो एवं संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड सचिव छोटू लाल हांसदा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे विनय कुमार मंडल रति रमन सिंह काजल सिंह शंभू नाथ सिंह जलधार महतो हिमांशु महतो बेबी महतो नीलमोहन महतो सुधीर सोरेन संतोष महाली
शिव शंकर महतो जगदीश सबर जलन मार्डी प्रधान हेंब्रम विजय हांसदा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button