FeaturedJamshedpur

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आगमन पर रांची मे युवा कॉंग्रेस ने किया स्वागत

जमशेदपुर। डॉ०परितोष सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्ता की संख्या में रांची एयरपोर्ट में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी एवं सभी कार्यकारी अध्यक्ष के राँची आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश महासचिव डॉ पारितोष सिंह ने कहा की आज कांग्रेस में नई उर्जा का संचार हो रहा हैं। शीर्ष नेतृत्व युवाओं पर भरोसा दिखा रही है जो की पूरे संगठन के हित के लिए लाभदायक हैं।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकूर एवं चार कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड काँग्रेस नई इतिहास लिखेंगी।

जमशेदपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव रंजन ने कहा की संगठन मे समय समय पर परिवर्तन आवश्यक होता है।सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।आने वाले दिन में पंचायत स्तर तक काँग्रेस मजबूती से काम करेंगी।

रैली में प्रदेश महासचिव डॉ पारितोष सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, पवन तिवारी, निलेश कुमार, सुशिल तिवारी, मिंटु हेंब्रम, अमित कुमार, रोहण अवस्थी, विकास सिंह, राजीव महतो, लोकेश कुमार, कन्हैया रजक, अभिषेक कुमार, प्रमोद यादव, कमल किशोर, हेमंत, राहुल रजक, शेखर बॉस इत्यादि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker