FeaturedJamshedpurJharkhand

गांधी टोला में दिखेगी भगवान श्रीराम की जन्म स्थली महल

चाईबासा: दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। श्री श्री गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति के द्वारा इस वर्ष भगवान श्रीराम की जन्मस्थली दशरथ महल का भव्य पूजा पंडाल प्रतिरूप बनाया जा रहा है। पूजा पंडाल को पिछले एक महीने से बंगाल के कुशल कारीगरों के द्वारा निर्मित कराया जा रहा है। बता दें कि पूरे चाईबासा शहर में गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति का पंडाल प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है। समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष शहर का सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल बनाया जाता है और पूरे चाईबासा वासियो के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से दुर्गा पूजा में गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति के द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल को भारी संख्या में देखने के लिए लोग आते हैं। भगवान श्री राम का जन्म अयोध्या के दशरथ महल में हुआ था। शहर वासियों को गांधी टोला के दुर्गा पूजा पंडाल में विभिन्न कलाकृतियों एवं मॉडलों का भव्य विद्युत सज्जा भी देखने को मिलेगी। गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति के द्वारा चक्रधरपुर मे प्रसिद्ध मूर्तिकार सुधीर पाल के द्वारा माता की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही गांधी टोला दुर्गा पूजा पंडाल में महाभारत के एक दृश्य को झांकी के तौर पर देखने को मिलेगी। कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीतने वाली चाईबासा की बेटी रूपा रानी तिर्की को झांकी के तौर पर पूजा पंडाल में प्रस्तुत किया जाएगा। गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष अविनाश यादव ने बताया कि गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति के सदस्य गण पूरे उत्साह के साथ दुर्गा पूजा को बेहतर बनाने के लिए विगत एक महीने से कार्य कर रहे हैं। गांधी टोला दुर्गा पूजा की गठित नई कमेटी में मुख्य संरक्षक-दीपक बिरवा, नितिन प्रकाश अध्यक्ष-मनोज पटेल, सचिव-राजीव ठाकुर और कोषाध्यक्ष अविनाश यादव है।

Related Articles

Back to top button