FeaturedJamshedpur

प्रताप कल्याण केंद्र छोटा गोविंदपुर, डॉ परितोष सिंह बने अध्यक्ष,जीबी सिंह सचिव

जमशेदपुर। प्रताप कल्याण केंद्र , छोटा गोविंदपुर की वार्षिक आमसभा सह चुनाव दिनांक 22 अगस्त को संस्था के संगरक्षक श्री राम विलास सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्व प्रथम संस्था के अध्यक्ष मनोकामना सिंह के द्वारा बिगत बर्ष के आय व्यय का बिबरण प्रस्तुत किया गया जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष मनोकामना सिंह द्वारा अपने अस्वस्थता के कारण पद छोड़ने की इच्छा जाहिर और नए कमिटी गठन का प्रस्ताव दिया जिसके बाद कार्यकारिणी द्वारा कमिटी को भंग कर नए कमिटी के गठन का प्रस्ताव सदस्यों के बीच रखा गया।

संस्था के सदस्य रुद्र प्रताप सिंह द्वारा अध्यक्ष पद के लिए डॉ परितोष सिंह के नाम प्रस्ताव रखा जिसे कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। उसके बाद वा ई बी सिंह द्वारा सचिव के लिए जितेंद्र बहादुर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया , एवं कोषाध्यक्ष के लिए रुद्र प्रताप सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसे कार्य कारिणी द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष के लिए बाल कृष्ण सिंह, सह सचिव के लिए गणेश कुमार सिंग एवं सदस्य के लिए वीरेंद्र प्रसाद राय और वीरेंद्र सिंह को चुना गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ परितोष सिंह ने कहा कि प्रताप कल्याण केंद्र की स्थापना हमारे पूर्वजों द्वारा क्षत्रिय समाज के विकाश के साथ साथ समाज के शोषित , वंचित के अधिकार की रक्षा के लिए की गई थी। आज संस्था के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा बनाने के लिए संस्था के सभी सदस्यों ने जो भरोसा मुझ पे किया है और जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन पूरी इम्मानदारी के साथ करेंगे।
पूर्व अध्यक्ष मनोकामना सिंह ने कहा कि डॉ परितोष सिंह क्षत्रिय समाज के उभरते हुए ऊर्जावान नेता है उनके अनुभव का लाभ संस्था को होगा।

कार्यक्रम का संचालन मनोकामना सिंह एवं धन्यबाद ज्ञापन नागेश्वर प्रसाद सिंह ने किया।

इस अवसर पर नागेश्वर सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, संतोष सिंह,गोपेन्द्र सिंह,बीरेंद्र प्रसाद सिंह,चिरंजीव ,अमरेंद्र सिंह,दिनेश सिंह,मंजीत सिंह, सतेंद्र सिंह,मनीष सिंह, विमल सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

नए कार्यकारिणी का विवरण
अध्यक्ष डॉ परितोष सिंह, उपाध्यक्ष बाल कृष्ण सिंह,
सचिव जितेंद्र बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष–रुद्र प्रताप सिंह
सह सचिव–गणेश कुमार सिंह
सदस्य वीरेंद्र प्रसाद राय, वीरेंद्र सिंह

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker