FeaturedJamshedpurJharkhandNational

बागबेड़ा में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने किया झंडोत्तोलन

जमशेदपुर : बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को 76 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मंडल के पर्यवेक्षक वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र कुमार पांडे ने झंडा झंडा तोलन किया। मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पांडे ने कहा कि देश को आजाद हुए 76 वर्ष हो गए हैं। यह आजादी हमें कई महान सपूतों की कुर्बानी के उपरांत प्राप्त हुई है। इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें एक जुटता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि आज भी कई क्षेत्रों में पिछड़ापन है। जिसे खत्म करने के लिए सभी लोगों को कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा तथा वैसे क्षेत्र के लोगों को मुख्य धारा में लाने की कोशिश करनी होगी। तभी सच्चे मायने में आजादी का अर्थ सफल हो पाएगा। बागबेड़ा के अलावे महेंद्र कुमार पांडे ने कैरिज कॉलोनी स्थित शैक्षणिक संस्थान आशा डिबेट सोसाइटी एवं ज्ञानोदय विद्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर संस्थान के बच्चों के अलावे काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button