FeaturedJamshedpurJharkhand

हर दिल अजीज नगर प्रबंधक शफीउर रहमान का हुआ आकस्मिक निधन

परिवार के साथ ही जमशेदपुर शोक की लहर
अंतिम संस्कार में जमशेदपुर से राँची पहुँचे लोग

जमशेदपुर। दिलों को जीत लेने वाला शख्स आज हम सबसे बहुत दूर चला गया है। मानगो नगर निगम को मान सम्मान के साथ एक नई पहचान दिलवाने वाले हर दिल अजीज नगर प्रबंधक शफीउर रहमान आज सुबह लगभग 3:45 बजे इस दुनियां को अलविदा कह गए। पिछले एक वर्ष से वे गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इलाज के लिए कुछ महीनों पहले वे क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (वेल्लोर) गए थे।
उनका इलाज रांची के रिम्स हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। वे डायलसिस पर थे।
आज जुम्मा की नमाज के बाद उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ रांची में इस्लामिक रीति रिवाज से किया जाएगा। वे अपने पीछे चार बेटियों को छोड़ गए।
मानगो नगर निगम में सिटी मैनेजर के पद पर रहते हुए उन्होंने वर्ष 2018 में पूरे भारतवर्ष में मानगो को 20वां स्थान, झराखण्ड में दूसरा और कोल्हान में प्रथम स्थान दिलाया। वर्तमान में वे आदित्यपुर नगर निगम में कार्यरत थे।
शहर ही नहीं शहर के बाहर भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इस ख़बर से उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।
जमशेदपुर से रांची जाने वाले झामुमो के सरफराज हुसैन ब्रांड एंबेसडर की टीम से मुख्तार आलम खान, मो. खालिद इकबाल, सर ताहिर हुसैन, नूर आलम, शेख निजामुद्दीन मुखिया जी, शाहिद परवेज, राजा एवं उनके खास टीम से मोहम्मद कासिम, अनिल कुमार मौर्य, राकेश ठाकुर और कमल राठौर शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button