FeaturedJamshedpurJharkhandNational

NEP 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए झारखंड में राष्ट्रिय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा : सुरेश गुप्ता

जमशेदपुर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास जमशेदपुर महानगर की एक बैठक बिस्टूपुर तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में हुई। पूर्वी भारत के संयोजक और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता जी और न्यास के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमण झा जी की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जून माह में झारखंड में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर विचार विमर्श था। राष्ट्रिय अधिवेशन NEP 2020 के सफल क्रियान्वयन पर आधारित होगा। जिसमें पूरे देश से 500 प्रतिभागी शमिल होगे। सरकारी और गैर सरकारी विश्वविद्यालयों के 50 से ज्यादा कुलपतियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसी कड़ी में आज श्रीनाथ विश्वविद्यालय के सुखदेव महतो, अरका जैन विश्वविद्यालय के डीन अंगद तिवारी, सोना देवी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रभाकर सिंह, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के कुलपति अंजिला गुप्ता से मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। सभी विश्वविद्यालयों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। बैठक में न्यास के तकनीकी शेल के केन्द्रीय पदाधिकारी डॉ रंजीत प्रसाद, कोल्हान विभाग संयोजक सह पर्यावरण शिक्षा के प्रांत प्रमुख डॉ कविता परमार, महानगर संयोजक शिव प्रकाश शर्मा, राष्ट्रिय धातुकर्म प्रयोगशाला के मुख्य वैज्ञानिक डॉ मनीष झा, डॉ श्वेता शर्मा, कुलजीत कौर, डॉ रामकृष्ण, अरुण कुमार सिंह, प्रो अनिल कुमार चौधरी, डॉ मधुसूदन राव मुख्य रूप से उपास्थित थें। बैठक के अंत में कविता परमार ने श्री सुरेश गुप्ता जी और प्रो रमण झा जी को विगत दिनों शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सहयोग से आयोजित महिला संसद सत्र का मेमेंटो देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button