FeaturedJamshedpur

पश्चमी सिंहभूम अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठन प्रभारी बने विजय गोंड़

जमशेदपुर।भाजपाअनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवशंकर ऊँराव ने पूरे झारखंड प्रदेश के जिला प्रभारी और प्रमंडल प्रभारी का विस्तार किया। जमशेदपुर के विजय गोंड़ को पश्चिम सिंहभूम ज़िला का प्रभारी बनाया गया। भाजपा नेता विजय गोंड़ झारखण्ड प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी है। भाजपा नेता विजय गोंड़ ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद श्री समीर ऊँराव ,प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवशंकर ऊँराव, और तमाम प्रदेश और जमशेदपुर ज़िला नेतृत्व का दिल से आभार ब्यक्त किया। भाजपा नेता विजय गोंड़ ने बताया कि संगठन के द्वारा जो ज़िम्मेवारी दी गयी है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे अब और भी ज्यादा मेहनत करते हुए संगठन को और भी ज्यादा मजबूत करना ही अंतिम लक्ष्य है।
इसी क्रम में भाजपा नेता विजय गोंड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास से उनके एग्रिको स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की और नई जिम्मेवारी मिलने पर श्री रघुबर दास से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास ने विजय गोंड़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निर्देश दिया कि पश्चमी सिंहभूम ज़िला में पार्टी को और ज्यादा मजबूत करना है इसके लिए प्रत्येक अंतिम ब्यक्ति से मिलना है यही अंतिम लक्ष्य है
भाजपा नेता विजय गोंड़ ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास के दिशनिर्देशों का पालन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए और ज्यादा से ज्यादा मेहनत करेंगे।

Related Articles

Back to top button