FeaturedJamshedpurJharkhand

तैलिक साहू महासभा से मनोज गुप्ता निष्कासित, नये महासचिव बने पिंटू साहू


जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक बैठक में संगठन के खिलाफ कार्य करने के आरोप में जिला महासचिव मनोज गुप्ता को पद मुक्त करते हुए संगठन से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया। साथ ही जिला के वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने नए महासचिव के रूप में सर्वसम्मति से पिंटू साहू को बनाया गया। साकची किशोर गद्दी में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने पिंटू साहू को नियुक्ति पत्र देकर संगठन का महासचिव बनाने की घोषणा किया। उन्होंने कहा कि संगठन कार्यसमिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से मनोज गुप्ता को संगठन से हटाने का निर्णय लिया गया। आगामी चुनाव होने तक नये महासचिव पिंटू साहू संगठन हित में कार्य करेंगें। बैठक में मुख्य मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, संचालन समिति के सदस्य चंद्रिका प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, कृष्णा साहू, लीगल संजय साह, युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज साह, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, उपाध्यक्ष पप्पू साहू, सचिव भोला प्रसाद, संजय साहू, अशोक साहू, राजेंद्र प्रसाद, प्रभाकर साह,ू प्रवक्ता राकेश साव, सत्यदेव प्रसाद, रीता देवी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button