नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा को लगाएं ये 9 भोग और पाएं धन-वैभव और प्रतिष्ठा

जमशेदपुर। गुरुवार से मां शेरावाली के दिन शुरू हो गये हैं। नवरात्रि के 9 दिन भक्त गण माता दुर्गा की पूरी भक्ति में रंगे नजर आयेंगे। श्रद्धा व भक्ति के साथ इन 9 दिनों में मां की पूजा जो सच्चे मन से करता है, उस पर माता रानी की विशेष कृपा होती है।
मां दुर्गा अपने भक्तों की हर तरह से रक्षा करती हैं और उन्हे आशीष प्रदान करती हैं। आपको बता दें कि नवरात्र के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा होती है, इसलिए हर रूप को अलग-अलग तरह से भोग लगाने चाहिए।
प्रथम दिन मां शैलपुत्री का है इसलिए इस दिन देशी घी से बनी चीजों को भोग मां को लगाना चाहिए इससे दुर्गा माता काफी खुश होती हैं।
दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का है इसलिए इस दिन चीनी से बनी चीजों को भोग मां को लगाना चाहिए इससे घर में खुशहाली आती है।
तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का है इसलिए इस दिन खीर का भोग मां को लगाना चाहिए इससे घर में वैभव बना रहता है।
चौथा दिन मां कुष्मांडा का है इसलिए इस दिन मालपुआ से बनी चीजों को भोग मां को लगाना चाहिए इससे घर में वैभव बना रहता है।
9
5 वां दिन मां स्कंदमाता का है इसलिए इस दिन केला या इससे बनी चीजों का भोग मां को लगाना चाहिए इससे घर में शांति रहती है।
6 ठवां दिन मां कात्यायनी का है इसलिए इस दिन शहद का भोग मां को लगाना चाहिए इससे पैसे की कमी दूर होती है।
7 वां दिन मां कालरात्रि का है इसलिए इस दिन गुड़ का भोग लगाइए, इससे घर के कलह दूर होते हैं।
8 वां दिन मां गौरी का है इसलिए इस दिन नारियल का भोग मां को लगाइए और सुख-शांति और संपदा को अपने नाम कीजिए।
9 वां दिन मां सिद्धिदात्री का है इसलिए इस दिन तिल के बीज मां को अर्पण करने चाहिए इससे इंसान के सारे कष्ट् दूर हो जाते हैं।
प्रस्तुत : ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क : 9431339858