FeaturedJamshedpurJharkhand

सेल गुवा में नवरात्रि के शुभ अवसर पर रंगा रंग दांडिया नृत्य गीत का किया गया आयोजन

डांडिया नृत्य का तलवार नृत्य ' उपनाम दिया गया है : स्मिता गिरी


गुवा: सेल गुवा महिला समिति के द्वारा नवरात्रि दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर गुवा क्लब में रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई।महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी व समिति की सदस्याओं के अगुआई में मुख्य अतिथि सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपीन कुमार गिरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिला समिति की सदस्याओं द्वारा एक से बढ़कर एक दर्जनों नृत्य की प्रस्तुत की गई ।डांडिया नृत्य के दौरान आकर्षक परिधान एवं रूप सज्जा में दर्जनों नृत्य गीत महिलाओं के द्वारा प्रस्तुत की गई। मां दुर्गा के भक्तिमय गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी ने कहा कि डांडिया डांडिया नृत्य देवी दुर्गा के सम्मान में प्रदर्शन किया जाता है । यह नृत्य भक्ति गरबा नृत्य, के रूप में जन्म लिया है। इस नृत्य वास्तव में देवी दुर्गा और महिषासुर राक्षस की लड़ाई का मंचन है। इस डांडिया नृत्य का तलवार नृत्य’ उपनाम दिया गया है।
नृत्य की छड़ें देवी दुर्गा की तलवार का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विपिन कुमार गिरि ने कहा कि माता दुर्गा के पूजोंत्सव में सबो को पूरे श्रद्धा से शामिल होनी चाहिए। माँ दुर्गा मानव के सारे कष्टो को हर सुखमय जीवन प्रदान करती है। मौके पर सेल के दर्जनो पदाधिकारी उपस्थित थे।मौके पर सेल के दर्जनों पदाधिकारियों के साथ साथ महिला समिति की सारी सदस्याएं खासतौर से उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button