FeaturedJamshedpurJharkhand

आनंद बिहारी दुबे के जिलाध्यक्ष बनने से जिले में मजबूत होगी कांग्रेस- महेंद्र पांडेय पुराने कांग्रेसी हुए सक्रिय

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाए जाने से जिले के कांग्रेसियों में खुशी है. विजय खां की कमिटी में महामंत्री रहे महेंद्र कुमार पांडेय ने आनंद बिहारी दुबे को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिले में कांग्रेस मजबूत होगी. जिसका फायदा आगामी चुनाव में पार्टी को मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जतायी की आनंद बिहारी दुबे गुटबाजी से परे सभी को साथ लेकर चलने का काम करेंगे. महेंद्र कुमार पांडेय ने इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहूल गांधी को बधाई दी. दूसरी ओर आनंद बिहारी दुबे के जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है. वैसे लोगों ने अपनी सक्रीयता बढ़ा दी है.

Related Articles

Back to top button