FeaturedSports

टोक्यो ओलंपिक 2020ः पहलवान रवी दहिया ने जीता रजत। भारत को मिला दूसरा रजत

मुकेश करन
जमशेदपुर। टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवान रवी दहिया को खिताबी मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति के जावुर युगवे से 4 – 7 के अंतर से पराजय झेलनी पड़ी। इस तरह रवी दहिया को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
वही हेवी वेट 86 किलोग्राम भार वर्ग के तीसरे चौथे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारतीय पहलवान दीपक पुनिया को माइल्स एमीनो ने
2 -4 के अंतर से पराजित होकर कांस्य पदक से चुके। हालांकि शुरुआती बढ़त लेने के बाद दीपक पुनिया आखिरी 6 सेकंड में पदक से चूक गए।
ओलंपिक के लिहाज से बुधवार का दिन भारतीयों के लिए गर्व भरा दिन रहा। जहां प्रातः काल भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हाई स्कोरिंग मैच में 5-4 के अंतर से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया था। वही शाम होते-होते भारतीय पहलवान रवी दहिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस तरह अब तक वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने रजत, पीवी सिंधु ने कांस्य, मुक्केबाज लवलीना और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने। कासय, भारतीय पहलवान रवी दहिया ने रजत पदक अपने नाम किया। इस तरह भारत की झोली में दो रजत और तीन कासय पदक मिला कर कुल 5 पदक है। पदक तालिका में भारत 66 वें रैंक पर है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker