FeaturedSports

धन्य हैं आप, 135 करोड़ लोगों को खुशी की सौगात दी ओलंपिक जीतने पर पप्पू ने शहर में बांटे लड्डू

जमशेदपुर। 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीतने पर लौहनगरी में जमकर खुशी मनाई गई। इस खुशी के मौके पर सामाजिक संस्था “पैगाम ए अमन” की ओर से शहर के ह्रदयस्थल साकची मैं आमलोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया।
संस्था के संरक्षक हरेंद्र सिंह, अध्यक्ष एवं झारखंड विकास मंच के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि पिछले 41 साल से हर भारतीय इस दिन को देखने के लिए अपने-अपने इष्ट देव से दुआ, प्रार्थना, अरदास, विनती कर रहे थे, आखिरकार उस प्रभु ने विनती सुनी। भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने कप्तान मनप्रीत सिंह के नेतृत्व एवं ऑस्ट्रेलियन कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में जान की बाजी लगाई और दमखम दिखा कर हर भारतीय को खुशी से अभिभूत कर दिया है।
यह जीत भारतीयों के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार है। खिलाड़ियों भाइयों ने देश की प्रत्येक मां बहन को यह विश्वास दिलाया है कि हम भारतीय किसी क्षेत्र में कम नहीं है।
चाहे रणभूमि हो या खेल भूमि, हमारे लिए देश पहले हैं और हम सभी को संकीर्ण भावनाओं से ऊपर उठकर भारतीय राष्ट्रवाद को मजबूत करने की जरूरत है।
उन्होंने यह भी कहा कि शहर में उभरते हुए स्कूली खिलाड़ी को संस्था की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।
स्पॉन्सरशिप के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रति आभार प्रकट किया गया और उम्मीद जाहिर की गई कि देश के अन्य मुख्यमंत्री भी उनसे प्रेरणा लेकर विभिन्न खेलों को प्रायोजन करेंगे।
इस मौके पर झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह, हयूम पाइप गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार दलबीर सिंह, मानगो गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर, साकची कमेटी के परमजीत सिंह काले, पूर्व प्रधान सरदार सुरजीत सिंह सित्ते, वीर खालसा सेवा दल के प्रधान पप्पू भाटिया, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह छीरे, भाजपा के युवा नेता रॉकी सिंह,पैगाम ए अमन के जसवीर सिंह सोनी, सुधीर कुमार, युवा नेता दलजीत सिंह, युवा सिख नेता तरनप्रीत सिंह बन्नी, सुनील सिंह, खजाना कुमार, श्याम लाल शर्मा, चित्तौ पाल, कन्हाई विश्वास, सुभाष लाहिरी, अरूप लाहिरी, टोटन दास, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button