FeaturedJamshedpurJharkhand

सांसद विद्युत बरण महतो के पहल पर चाकुलिया प्रखंड के बागडिहा गांव में लगा नया 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर

चाकुलिया: प्रखंड के कालापाथर पंचायत के बागडिहा गांव के गाड़ाडीह टोला में लगे 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर चार साल से विभागीय लापरवाही के कारण खराब पड़ा हुआ था। ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी मानुषमुड़िया के मुखिया श्री राम मुर्मू को दिया था। मुखिया राम मुर्मू ने तत्काल इसकी जानकारी सांसद श्री विद्युत बरण महतो जी को दिया। सांसद श्री महतो जी ने त्वरित पहल करते हुए विभाग से संपर्क कर ट्रांसफॉर्मर बदलने का निर्देश दिया। जिसपर विभाग ने आज नये 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाया। जिसका उद्घाटन आज पूर्व जिo पo सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि सुनाराम हाँसदा ने फीता काट कर किया। नये ट्रांसफॉर्मर मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार जताया।
मौके पर मुखिया राम मुर्मू, शिव चरण हाँसदा, सुनन्द घाटुयारी, सुरु सोरेन, सुकरा गोप, दानगी सोरेन, रामाचांद सोरेन, मालती गोप, सुचित्रा घाटुयारी, कुलो गोप, रोसना गोप, सुषनी गोप, सवीता गोप, लालू हाँसदा, लिपु गिरि, विश्वजित राना, स्वपन पात्र आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button