FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड क्षत्रिय महिला संघ मानगो इकाई द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन

जमशेदपुर;आज शाम 5:00 बजे से झारखंड क्षत्रिय महिला संघ मानगो इकाई द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन रॉयल हिल्स होटल मांगो में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ की संरक्षिका चिंता सिंह, सीता सिंह, ऋतु सिंह तथा अध्यक्ष कविता परमारऔर महासचिव मंजू सिंह ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर आरंभ किया। स्वागत भाषण मांगो इकाई अध्यक्ष परिणीता सिंह ने किया। प्रीति और आराधना जो राधा कृष्ण के भेष में थे उन्होंने रासलीला प्रस्तुत किया। केंद्रीय महासचिव मंजू सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी क्षत्रानियों को जन्माष्टमी का शुभकामना दिया। केंद्रीय अध्यक्ष डॉ कविता परमार ने क्षत्रिय महिला संघ मांगों इकाई के सभी सदस्यों को जन्माष्टमी महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी को प्रेम के प्रतीक राधा कृष्ण से प्रेरणा लेते हुए प्रेमपूर्वक मांगो इकाई में और क्षत्रानियों को क्षत्रिय महिला से जोड़ने की अपील की। सोनी, श्वेता, ममता और विनीता ने राधा कृष्ण के ऊपर ही अपना नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इकाई की अध्यक्ष परिणीता और सचिव सुनीता जी का बहुत योगदान रहा। मंच का संचालन नीतू सिंह ने किया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सविता श्री, आराधना सिंह ,सोनी सिंह, बसंती सिंह, सीमा सिंह ,रीना सिंह, ममता सिंह, रूबी सिंह, श्वेता सिंह, विजेता सिंह, रश्मि प्रिया,आराधना,नीतू। सुनीता सिंह धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker