FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड श्रमिक संघ का एक झंडा और एक संविधान होगा : विनोद पांडे

माइकल जॉन प्रेक्षागृह में झारखंड श्रमिक संघ का 9 वा महाधिवेशन आयोजित

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में झारखंड श्रमिक संघ का 9 वा महाधिवेशन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संघ के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र मेथी एवं संचालन विद्यासागर दास ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि झारखंड श्रमिक संघ का एक झंडा और एक ही संविधान होगा, जिसके तहत सभी मजदूर प्रतिनिधियों और नेताओं को काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जिस यूनियन का अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन हो तो उनका नाम ही काफी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से संबद्धता प्राप्त झारखंड मजदूर संघ के बैनर तले मजदूरों के हक और अधिकार के लिए किस तरह से संघर्ष करें उन्हें अधिक से अधिक लाभ पहुंचाए इस पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करने की जरूरत है। विनोद पांडे ने कहा की गुरुजी ने जिस सोच के साथ जिसमें जल जंगल जमीन की रक्षा को लेकर जो अलग राज्य का सपना देखा था उसको पूरा करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर घाटशिला विधायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा की झारखंड में आदिवासी, हरिजन, पिछड़ा वर्ग, गरीब और मूलवासी मजदूर तो लाखों की संख्या में है लेकिन उनका नेतृत्व करने वाले हम नहीं बल्कि दूसरे हैं। इनकी सोच झारखंड वासियों के लिए अच्छी नहीं है, बल्कि गरीब मजदूरों का दोहन और शोषण करने की सोच वाले ही मालिक बन बैठे हैं तो हमारे लोगों का हक कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर और कोल्हान में काफी संख्या में छोटे-बड़े औद्योगिक घराने हैं जहां पर झारखंड मुक्ति मोर्चा से संबद्धता प्राप्त यूनियन का नेतृत्व करना बहुत ही जरूरी है। यदि मजदूर यूनियन में नेतृत्व की जिम्मेदारी हमें मिल जाती है आने वाले चुनाव में 40% से अधिक वोट प्रतिशत बढ़ जाएगा। इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करने की ही नहीं बल्कि साकार करने की भी जरूरत नहीं है। रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की 12 इकाई है जिनका पुनर्गठन भी करना होगा ताकि संगठन को अधिक से अधिक मजबूत बनाया जा सके। दूसरी तरफ इस कार्यक्रम में यह देखने को मिला की झारखंड के मजदूरों के इतने महत्वपूर्ण महाधिवेशन में पोटका विधायक संजीव सरदार एवं पटमदा विधायक मंगल कालिंदी नजर नहीं आए।
इस अवसर पर बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, पूर्व सांसद सुमन महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं में मोहन कर्मकार, शेख बदरूदीन, प्रमोद लाल, फागू बेसरा, हिदायतुल्ला खान, राजू गिरी, सरायकेला खरसावां जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदु महतो, घनश्याम महतो, पूर्वी सिंहभूम झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद, अजय रजक, उमा नाथ झा, वीर सिंह सुरेन, श्यामल रंजन सरकार, पिंटू दत्ता, राजा सिंह, प्रीतम हेंब्रम, झारखंड के सभी 24 जिला के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button