ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड श्रमिक संघ का नौवां महाधिवेशन 15 जुलाई को माइकल जॉन में, मुख्य अतिथि होंगे गुरुजी शिबू सोरेन


जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा से समव्धता झारखंड श्रमिक संघ का 9 वा महाधिवेशन बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आगामी 15 जुलाई को होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में गुरुजी शिबू सोरेन होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन, जोबा मांझी, विनोद पांडेय के साथ अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष एवं घाटशिला विधायक रामदास सोरेन सहित कोल्हान के सभी विधायक शामिल होंगे। यह जानकारी निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय संयोजक शैलेंद्र मेथी ने दी। उन्होंने महाधिवेशन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के सभी 24 जिलों से 10/10 प्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही अतिथियो को मिलाकर 350 लोग महाधिवेशन में शामिल होंगे। शैलेंद्र मेथी ने बताया कि झारखंड श्रमिक संघ में 4000 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय है और संगठन का विस्तार साफ का प्रमुख एजेंडे में शामिल है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कोल ब्लॉक की लूट हो रही है। व्यापारियों द्वारा यूरेनियम को लूटा जा रहा है। जिस पर रोक लगाना बहुत ही जरूरी है। एक सवाल के जवाब में मैथी ने बताया कि आदित्यपुर गम्हरिया सहित कोल्हान में लगभग 2000 स्मॉल इंडस्ट्रीज है, जिसमें 60% आदिवासी और 20% गरीब काम कर रहे हैं। लेकिन उनको मौलिक सुविधाओं से वंचित रखा गया है। यहां तक कि उन्हें केंद्र सरकार द्वारा घोषित सामान्य वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन ठेका मजदूरों का शोषण लगातार जारी रखा हुआ है। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह मजदूर नेता श्यामल रंजन सरकार ने बताया कि मजदूरों का वाजीब हक दिलाना संघ की प्रतिबद्धता है। ताकि उन गरीबों को न्याय मिल सके। वही झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता ने बताया कि गांव से लेकर शहर तक जो भी मजदूर काम कर रहे हैं उन्हें उनका हक दिलाना जरूरी है। साथ ही उनको शोषण से भी मुक्ति दिलाना अनिवार्य है। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता अजय रजक, शमशाद अंसारी, उमा नाथ झा, पीतम हेंब्रम सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button